❄️ श्री शीतला चालीसा – Shri Shitala Chalisa
Shri Shitala Chalisa is a devotional hymn dedicated to Maa Shitala, the goddess who protects her devotees from smallpox, fever, and all kinds of infectious diseases. Worshipping Maa Shitala with faith and devotion helps in maintaining health, peace, and protection from epidemics.
🎥 Watch Shitala Mata Chalisa Video:
If you prefer to listen to the Chalisa, you can watch the devotional video below:
🔗 Click here to watch on YouTube
📜 शीतला माता चालीसा – In Hindi:
॥ दोहा ॥
जय-जय माता शीतला,तुमहिं धरै जो ध्यान।
होय विमल शीतल हृदय,विकसै बुद्धि बलज्ञान॥
॥ चौपाई ॥
जय-जय-जय शीतला भवानी।जय जग जननि सकल गुणखानी॥
गृह-गृह शक्ति तुम्हारी राजित।पूरण शरदचन्द्र समसाजित॥
विस्फोटक से जलत शरीरा।शीतल करत हरत सब पीरा॥
मातु शीतला तव शुभनामा।सबके गाढ़े आवहिं कामा॥
शोकहरी शंकरी भवानी।बाल-प्राणरक्षी सुख दानी॥
शुचि मार्जनी कलश करराजै।मस्तक तेज सूर्य समराजै॥
चौसठ योगिन संग में गावैं।वीणा ताल मृदंग बजावै॥
नृत्य नाथ भैरो दिखरावैं।सहज शेष शिव पार ना पावैं॥
धन्य-धन्य धात्री महारानी।सुरनर मुनि तब सुयश बखानी॥
ज्वाला रूप महा बलकारी।दैत्य एक विस्फोटक भारी॥
घर-घर प्रविशत कोई न रक्षत।रोग रूप धरि बालक भक्षत॥
हाहाकार मच्यो जगभारी।सक्यो न जब संकट टारी॥
तब मैया धरि अद्भुत रूपा।करमें लिये मार्जनी सूपा॥
विस्फोटकहिं पकड़ि कर लीन्ह्यो।मुसल प्रहार बहुविधि कीन्ह्यो॥
बहुत प्रकार वह विनती कीन्हा।मैया नहीं भल मैं कछु चीन्हा॥
अबनहिं मातु, काहुगृह जइहौं।जहँ अपवित्र सकल दुःख हरिहौं॥
भभकत तन, शीतल ह्वै जइहैं।विस्फोटक भयघोर नसइहैं॥
श्री शीतलहिं भजे कल्याना।वचन सत्य भाषे भगवाना॥
विस्फोटक भय जिहि गृह भाई।भजै देवि कहँ यही उपाई॥
कलश शीतला का सजवावै।द्विज से विधिवत पाठ करावै॥
तुम्हीं शीतला, जग की माता।तुम्हीं पिता जग की सुखदाता॥
तुम्हीं जगद्धात्री सुखसेवी।नमो नमामि शीतले देवी॥
नमो सुक्खकरणी दुःखहरणी।नमो-नमो जगतारणि तरणी॥
नमो-नमो त्रैलोक्य वन्दिनी।दुखदारिद्रादिक कन्दिनी॥
श्री शीतला, शेढ़ला, महला।रुणलीह्युणनी मातु मंदला॥
हो तुम दिगम्बर तनुधारी।शोभित पंचनाम असवारी॥
रासभ, खर बैशाख सुनन्दन।गर्दभ दुर्वाकंद निकन्दन॥
सुमिरत संग शीतला माई।जाहि सकल दुख दूर पराई॥
गलका, गलगन्डादि जुहोई।ताकर मंत्र न औषधि कोई॥
एक मातु जी का आराधन।और नहिं कोई है साधन॥
निश्चय मातु शरण जो आवै।निर्भय मन इच्छित फल पावै॥
कोढ़ी, निर्मल काया धारै।अन्धा, दृग-निज दृष्टि निहारै॥
वन्ध्या नारि पुत्र को पावै।जन्म दरिद्र धनी होई जावै॥
मातु शीतला के गुण गावत।लखा मूक को छन्द बनावत॥
यामे कोई करै जनि शंका।जग मे मैया का ही डंका॥
भनत रामसुन्दर प्रभुदासा।तट प्रयाग से पूरब पासा॥
पुरी तिवारी मोर निवासा।ककरा गंगा तट दुर्वासा॥
अब विलम्ब मैं तोहि पुकारत।मातु कृपा कौ बाट निहारत॥
पड़ा क्षर तव आस लगाई।रक्षा करहु शीतला माई॥
॥ दोहा ॥
घट-घट वासी शीतला,शीतल प्रभा तुम्हार।
शीतल छइयां में झुलई,मइया पलना डार॥
🌟 Benefits of Reciting Shitala Chalisa:
- Protection from fever, smallpox, and seasonal diseases
- Brings coolness and mental peace
- Ensures health and prosperity in the family
- Helpful during seasonal transitions (especially summer)
- Best for children’s well-being and immunity
🗓️ Best Time to Recite:
- Shitala Saptami or Ashtami (after Holi)
- On Tuesdays and Saturdays
- During fever or illness in the home
📌 Conclusion:
Reciting Shitala Chalisa with faith purifies the mind and body, granting divine blessings of health and protection. She brings relief in sickness and blesses the home with healing energy.
🔗 Related Posts:
🕉️ Shiv Chalisa – शिव चालीसा
🌺 Shri Shani Chalisa – श्री शनि चालीसा
🚩 Hanuman Chalisa – हनुमान चालीसा
🛕 Shri Bajrang Baan – श्री बजरंग बाण
🌺 Shri Krishna Chalisa – श्री कृष्ण चालीसा
🌞 Shri Surya Dev Chalisa
🕉️ Shri Vishnu Chalisa
🌐 Visit More Spiritual Content at:
📍 Stay connected and explore more!
Follow us on Pinterest. Discover breathtaking travel destinations, hidden gems, and stunning place views. Follow us on Instagram here. Discover new creations, behind-the-scenes moments, and exclusive updates!
If you’ve also visited this place and would like to share your photos, feel free to send them. I’d be happy to feature your clicks on my website. You can submit your photos here.
